🔥 TRENDING Activists Warn Jharkhand Government Ov... Last‑Minute Train and Bus Booking Tips... High‑stakes Rajya Sabha election loomi... Kerala suspends new liquor licences un... कलेक्टर ने स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्... Manorama News Announces Anti-Corruptio...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कलेक्टर ने स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 08 Nov 2026, 10:02 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कलेक्टर ने स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, जिले में अब तक 64 प्रतिशत कार्य पूरा

अमझोर सहकारी समिति के प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश

जिला प्रबंधक मार्कफेड को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने समय-सीमा की बैठक में स्वामित्व रजिस्ट्री, फसल नुकसान के सर्वेक्षण तथा रबी फसल के लिए रासायनिक खाद की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में अब तक 64 प्रतिशत स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य पूरा किया जा चुका है।

बैठक में अमझोर सहकारी समिति के प्रबंधक द्वारा निर्धारित पंजीयन लक्ष्य के विरुद्ध अधिक पंजीयन किए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं, बिना सूचना बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला प्रबंधक मार्कफेड को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सोयाबीन फसल में हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने तथा धान की क्रॉप कटिंग के निर्धारित नमूने समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारियों को दिए।

बैठक में किसानों द्वारा रबी फसल के लिए रासायनिक खाद के उठाव तथा जिले में खाद की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

#shahdol
📲Get App