🔥 TRENDING सरिस्का के जंगलों में वन्यजीव सुरक्षा... રાજુલાના છતડીયા ગામમાં 70 વર્ષીય વલકુભ... Assam CM extends greetings on Tai Kham... Glass of Stationary Train Shattered at... Armed assailants fire on youths prepar... महाराष्ट्र राज्यव्यापी विशेष सत्यशोधक...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जनपद में 2149 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस: जिलाधिकारी ने मतदाता पंजीकरण पर जोर दिया

✍️ Reporter: सुधीर श्रीवास्तव 🗓 21 Nov 2026, 04:01 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जनपद के 2149 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी ने बूथों का निरीक्षण किया और मतदाता पंजीकरण के लिए निर्देश दिए।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत, आज जनपद के सभी 2149 मतदान केंद्रों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने उप जिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह के साथ विधानसभा अकबरपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्री गणेश कृष्णा जेटली इंटर कॉलेज, शहजादपुर अकबरपुर तथा बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर स्थित बूथों पर जाकर अभियान की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ को निर्धारित समय तक बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की सहायता करने तथा पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में पात्र नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें तथा पात्र होने पर पंजीकरण कराएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण आवश्यक है।
📲Get App