🔥 TRENDING देवउठनी ग्यारस के साथ बारां में गूंजने... पियरपुरा थाना क्षेत्र में एक किसान कि... हनुमानगढ़ जिला परिषद चुनाव में कांग्रे... ರವಿ ಹಂಜಿ ಮತ್ತು ವಿಶ್ವವಾಣಿ ಪತ್ರಿಕೆ ಸಂಪಾದ... हजारीबाग दारू । बड़वार बिरहोर टोला में... अंबा प्रसाद को AICC के राष्ट्रीय सचिव...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सरिस्का के जंगलों में वन्यजीव सुरक्षा का महाअभियान, 10 राज्यों के विशेषज्ञ जुटे

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 21 Nov 2026, 04:17 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरिस्का के जंगलों में वन्यजीव सुरक्षा का महाअभियान, 10 राज्यों के विशेषज्ञ जुटे

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस की तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन, विशेषज्ञों ने सीखे बाघों को बेहोश करने व फोरेंसिक जांच के गुर

खैरथल हीरालाल भूरानी
बाघों और दुर्लभ वन्यजीवों को जानलेवा बीमारियों व शिकारियों से बचाने के लिए सरिस्का बाघ अभयारण्य में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस और विश्व बैंक समूह की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन 10 राज्यों के अधिकारियों और पशु चिकित्सकों ने फील्ड प्रैक्टिकल के जरिए वन्यजीव रोग निगरानी की बारीकियां सीखीं। डॉ. प्रदीप मलिक ने 'वन हेल्थ' दृष्टिकोण समझाया, जबकि डॉ. सनथ के. मुलिया ने बिग कैट्स को सुरक्षित ट्रैक्विलाइज़ करने व रेस्क्यू-कॉलरिंग के गुर सिखाए। वहीं डॉ. सी.पी. शर्मा ने शिकार और विषकांड मामलों में फोरेंसिक जांच, क्राइम सीन प्रबंधन तथा वन्यजीव अंगों व ट्रॉफी की पहचान के वैज्ञानिक तरीके बताए। शाम को होटल सरोवर प्रीमियर में प्रमाणपत्र वितरण के साथ कार्यशाला संपन्न हुई। इस प्रशिक्षण से देश में प्रशिक्षित विशेषज्ञों का ऐसा समूह तैयार हुआ है, जो वन विभाग और स्वास्थ्य संस्थानों के साथ मिलकर राष्ट्रीय वन्यजीव स्वास्थ्य निगरानी नेटवर्क को मजबूत करेगा।
📲Get App