🔥 TRENDING છોટાઉદેપુરના સંખેડા તાલુકામાં કાળી તલા... સંખેડા, છોટાઉદેપુરમાં ડીજેની ધૂન પર ગણ... Tribune India records surge in searche... User searches for "tb_amr_ncds" on Tri... Xi Jinping Misses Modi’s BRICS Day Din... Hindi OTT and Theatre Line‑up for 18‑S...
14 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको सिग्नल के पास हुए भीषण सड़क हादसे

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 14 Sep 2026, 07:02 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको सिग्नल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मृतक पिता-पुत्र की पहचान हो गई है। मृतकों की पहचान दीपा राम और उनके 13 वर्षीय बेटे यश के रूप में हुई है। दोनों मानगो के नेशनल हाईवे-33 स्थित चंद्रवती नगर के गोपाल नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय यश मानगो स्थित ब्लू बेल्स स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ता था। वह अपने परिवार में तीन बेटों में मंझला बेटा था। वहीं उसके पिता दीपा राम की डिमना चौक के पास मार्बल की दुकान है।

बताया जा रहा है कि रविवार को दीपा राम अपने बेटे यश के साथ मार्बल के काम के सिलसिले में बारीडीह गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों लाल रंग की डियो स्कूटी से वापस मानगो की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान लिट्टी चौक से एग्रिको सिग्नल की ओर जा रही एक बड़ी गाड़ी की चपेट में उनकी स्कूटी आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। पिता-पुत्र की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल बड़ी गाड़ी और हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
📲Get App