🔥 TRENDING નુતન વર્ષાભિનંદન નિમિત્તે Jharkhand HC Orders Removal of Prohibi... Kerala’s Selective NOC Waiver for New‑... Kerala Begins Petrol Testing After Kar... Kerala to Unveil Real‑Time Project Mon... Jalandhar to Build 150‑Meter Bridge ov...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जमुना की कोठी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच हजार से अधिक लोगों ने ग्रहण किया अन्नकूट प्रसाद

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 09 Nov 2026, 05:39 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जमुना की कोठी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच हजार से अधिक लोगों ने ग्रहण किया अन्नकूट प्रसाद
पूर्व विधायक स्वर्गीय रघुवर दयाल गोयल ने शुरू की थी भंडारे की परंपरा, वर्षों से गोयल परिवार निभा रहा धार्मिक परंपरा
रामगढ़। कस्बे के अलवर-दिल्ली हाईवे स्थित संस्कार वैली स्कूल के सामने जमुना की कोठी पर सोमवार को प्राचीन मंदिर में विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में रामगढ़ कस्बे सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान पांच हजार से अधिक लोगों ने श्रद्धापूर्वक अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में श्रद्धालुओं को पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन कढ़ी-बाजरा, भुजिया, चावल और मूंग का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ भंडारा शाम 5 बजे तक चला। प्रसाद ग्रहण करने के लिए कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिला, पुरुष और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
गोयल परिवार के नरेश गोयल एवं अंकित गोयल ने बताया कि जमुना की कोठी स्थित प्राचीन मंदिर में अन्नकूट भंडारे की शुरुआत रामगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय रघुवर दयाल गोयल ने की थी। उन्होंने जिस धार्मिक परंपरा की नींव रखी थी, उसे आज भी गोयल परिवार पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहा है। परिवार की ओर से हर वर्ष दीपावली के अवसर पर मंदिर में विशाल अन्नकूट भंडारा आयोजित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि सामान्यतः दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिरों में अन्नकूट के भंडारे आयोजित होते हैं, लेकिन पिछले तीन वर्षों से ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा दीपावली के तीसरे दिन मनाई जा रही है। इसी वजह से अन्नकूट भंडारे का आयोजन भी तीसरे दिन किया जा रहा है
पुरानी परंपरा को नई पीढ़ी भी बढ़ा रही आगे
रामगढ़ में जमुना की कोठी मंदिर का अन्नकूट भंडारा वर्षों से धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना हुआ है। पूर्व विधायक द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को गोयल परिवार की अगली पीढ़ी भी निरंतर आगे बढ़ा रही है। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
📲Get App