रामगढ में दीपावली पर रौनक: लोगों ने दीपावली पर जमकर की खरीदारी, बाजार में चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद,दुपहिया वाहनों की बाजार में रोक

दीपावली के त्योहार पर रामगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में रविवार को दोपहर बारह बजे बाद बाजार में लोगों के रौनक उमड़ने लगी। मिठाई की दुकान,सजावट दुकान, इसके अलावा डेकोरेशन, मिट्टी के दीपक,रेडीमेन्ड की दुकान और इसके अलावा सब्जी मंडी में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। पटाखों की दुकानें पर भी जमकर लोगों ने खरीदारी की। वहीं रामगढ़ थानाधिकारी अजीत सिंह बडसरा ने बाजार में लगने वाले जाम को लेकर दुपहिया वाहनों पर बाजार ने घुसने पर रोक लगा दी। कस्बे के बाजार में घुसने वाले मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात की गई जिससे कि दुपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जा सके। और लोगों को बाजार में खरीददारी करने में परेशानी ना हो।