🔥 TRENDING Mizoram Announces Major Electoral Roll... UN map ignites dispute over Arunachal... UN World Map Sparks Outcry Over Arunac... UN map shows Arunachal Pradesh, Aksai... Pakistani National Detained in Jammu S... Pakistan escalates rhetoric on Jammu &...
07 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जमामो माता मंदिर में चेन चोरी गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार गिरिडीह

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 07 Sep 2026, 04:22 PM 👁 8
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जमामो माता मंदिर में चेन चोरी गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार
गिरिडीह: जमामो माता मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन और लॉकेट चोरी करने वाले कथित अंतरराज्यीय गिरोह का तिसरी थाना पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने एक ही परिवार से जुड़े चार आरोपियों—अंशु कुमारी, टिंकल मिश्रा, सरिता देवी और मुस्कान देवी—को गिरफ्तार किया है।

29 अगस्त को मंदिर में कई महिलाओं के गहने चोरी होने की शिकायत के बाद एसआईटी गठित की गई थी। CCTV फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस अंशु कुमारी तक पहुंची। उसकी निशानदेही पर बिहार के नवादा से तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं को निशाना बनाते थे। उनकी निशानदेही पर डोरंडा स्थित किराए के मकान से सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस अब बिहार में हुई ऐसी अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।
📲Get App