🔥 TRENDING હિંમતનગરના બ્રહ્માણીનગરમાં રસ્તા પર વહ... Cyclone Arnab Triggers Rain in Satna,... Three women pose as buyers, steal gold... ફાયર વિભાગ ના તમામ કર્મચારીઓ ની દિવાળી... સાબરકાંઠા, ઈડર તાલુકામાં મુડેટી અને લા... Haryana Police Detain Key Associate of...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जालौन में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा गोष्ठी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Oct 2026, 10:55 PM 👁 18
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जालौन में अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

उरई, जालौन, 28 अक्टूबर 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा जनसुरक्षा और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई। साथ ही अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना, अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।
📲Get App