🔥 TRENDING વિરમગામમાં જન્માષ્ટમીના મનોરંજન મેળાને... ચંબા, હરિયાણામાં ભારે વરસાદમાં નવપરિણી... ઉનાવા: નશામુક્તિ કેન્દ્ર પર હુમલો, યુવ... સરસપુર જજ સાહેબની ચાલીમાં અસામાજિક તત્... ભિલોડા: ધોલવણી ગામની સીમમાં LCBએ i-20... મણિનગરની હાયર સેકન્ડરી સ્કૂલમાં નેપાળ...
02 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
IGRS मूल्यांकन में कानपुर जोन का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में प्रथम रैंक
Defence

IGRS मूल्यांकन में कानपुर जोन का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में प्रथम रैंक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Sep 2026, 01:02 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

IGRS निस्तारण में कानपुर जोन की बड़ी उपलब्धि, 112 थानों ने भी हासिल की प्रदेश में प्रथम रैंक

कानपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ के कुशल निर्देशन में जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस विभाग द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की अगस्त 2026 की नवीन मासिक मूल्यांकन समीक्षा में कानपुर जोन ने प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की है।
शासन स्तर पर की गई मासिक समीक्षा में कानपुर जोन, जोन के अंतर्गत कानपुर परिक्षेत्र एवं झांसी परिक्षेत्र, तथा जनपद कानपुर देहात, कन्नौज, फतेहगढ़, झांसी, जालौन एवं ललितपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही कानपुर जोन के कुल 112 थानों ने भी IGRS शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि को जनसमस्याओं के प्रति पुलिस विभाग की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध समाधान की प्रतिबद्धता का परिचायक माना जा रहा है। IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों एवं थाना स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है।
अगस्त माह की शासन स्तरीय मूल्यांकन समीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कानपुर जोन की कार्यप्रणाली को महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह सफलता पुलिस विभाग की जनहितकारी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
📲Get App