🔥 TRENDING 12 Missing as Rain‑Triggered Landslide... Punjab CM Mann Opens New Sports Stadiu... Aditya clinches two titles at Ludhiana... दीपावली से पूर्व बहराइच में मिठाई की द... आबूरोड क्षेत्र के मोरथला गाँव मे टकर म... ડેડાણ ગામે TGS કંપની દ્વારા ગરીબ પરિવા...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

गयाजी रेलवे स्टेशन पर आर पी एफ जवान ने

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 31 Oct 2026, 06:09 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के बिच गिरी महिला कि जान आर पी एफ जवान ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए बचा लिया

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेनबचाई महिला कि जान और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई थी यात्री

गया: गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान की तत्परता और सूझबूझ से एक महिला यात्री की जान बच गई। घटना शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 की है। महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठी और प्लेटफॉर्म पर गिरकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप की ओर जाने लगी।

जानकारी के अनुसार, आसनसोल-वाराणसी फास्ट पैसेंजर ट्रेन संख्या 13553 दोपहर 2:22 बजे गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुलने लगी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षी सुजित कुमार सिंह यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने से रोक रहे थे।

इसी दौरान तीन महिला यात्रियों ने मना करने के बावजूद चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। तभी एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर ट्रेन की चपेट में आने की स्थिति में पहुंच गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुजित कुमार सिंह ने तत्काल महिला को खींचकर सुरक्षित दूरी पर कर दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

महिला की पहचान औरंगाबाद जिले के रफीगंज निवासी वाहिदा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह मिर्जा गालिब कॉलेज से क्लास करके घर लौट रही थीं। पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आरपीएफ ने इसे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत की गई कार्रवाई बताया है।
📲Get App