🔥 TRENDING Ashok Gehlot Questions ACB's Impartial... Vajiram & Ravi Releases UPSC Prelims C... Uttarakhand expands helicopter service... Uttarakhand CM Pushkar Dhami unveils n... Former Uttarakhand DGP Calls for Six R... લક્ષ્મીપુરા પોલીસ સ્ટેશન દ્વારા સરદાર...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आबूरोड क्षेत्र के मोरथला गाँव मे टकर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

✍️ Reporter: Chandan Singh 🗓 31 Oct 2026, 06:54 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*आबूरोड में भिष्ण सड़क हादसा, टैक्टर -बाइक की जोरदार भिड़ंत : दो युवक गंभीर घायल*आबूरोड से ब्यूरो रिपोर्ट संवाददाता चन्दन सिंह राव कारोली आबूरोड सिरोही :- आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के मोरथला रोड पर एक फार्म हाउस से टैक्टर के अचानक सड़क पर निकलने के दौरान वहां से गुजर रही बाइक उससे टकरा गई! टकर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार दोनों करीब 10 से 15 फिट दूर सड़क किनारे जा गिरे ! हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं ! घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए आबूरोड उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया ! वहां चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्तिथि को देखते हुए उन्हे गुजरात के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया ! हादसे में मोरथला निवासी नरेश और अजय गंभीर रूप से घायल हुऐ है!फिलहाल दोनों की स्तिथि गंभीर बताई जा रही है ! हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा -तफरी का माहौल बन गया!
📲Get App