🔥 ट्रेंडिंग सिंगुर जलाशय के सूखने से तेलंगाना में... तेलंगाना कॉम्प्लेक्स में मृत बच्ची, सी... ऑक्टोबर 13 को बंगाल की खाड़ी में लो प्... હિંમતનગર: નવરાત્રી ગરબા સ્થળોની 'એ' ડિ... कटक के शैलाबाला महिला कॉलेज में एबीवीप... जजपुर, ओडिशा में सिलेंडर विस्फोट, आपात...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

ग्वालियर में कृषि उत्पादन आयुक्त ने उद्यानिकी गतिविधियों का किया निरीक्षण, आधुनिक तकनीक की सराहना

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 11 अक्टू. 2026, 12:18 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने ग्वालियर जिले में उद्यानिकी गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने आधुनिक तकनीक से की जा रही खेती, फसल उत्पादन, ग्रेडिंग एवं पैकिंग कार्यों का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

मध्यप्रदेश शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी श्री के.सी. गुप्ता ने शुक्रवार को ग्वालियर जिले का भ्रमण कर विभिन्न उद्यानिकी गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर की जा रही खेती, फसल उत्पादन, प्रसंस्करण, ग्रेडिंग एवं पैकिंग कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। श्री गुप्ता ने जिले में संचालित उद्यानिकी गतिविधियों की सराहना करते हुए उत्पादन एवं गुणवत्ता बढ़ाने तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान श्री गुप्ता ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत श्री धर्मेन्द्र राणा की 12 लाख रुपये की स्वीकृत तेल मिल इकाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इकाई में तेल उत्पादन, पैकिंग, वर्षभर में होने वाले उत्पादन तथा प्राप्त लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और उत्पादन क्षमता व गुणवत्ता में वृद्धि के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्राम वरई में कृषक श्री रजनीश पाण्डे के खेतों का निरीक्षण किया, जहाँ ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग तकनीक से गुलाब, मिर्च तथा टमाटर की खेती की जा रही है। उन्होंने कृषक द्वारा अपनाई जा रही तकनीकों की सराहना की और फसलों में बीमारियों के नियंत्रण के लिए उपयुक्त दवाओं के छिड़काव की सलाह दी।

श्री गुप्ता ने ग्राम दोरार में कृषक श्री बाईसराम धाकड़, श्री पंकज चौधरी एवं श्री सिद्धार्थ बघेल के खेतों का निरीक्षण किया, जहाँ ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग तकनीक से मिर्च की फसल उगाई जा रही है। इसके पश्चात ग्राम सहसारी में कृषक श्री राधाकृष्ण धाकड़ एवं श्री करन सिंह धाकड़ के खेतों में पहुंचकर मिर्च, फूलगोभी, करेला एवं बैंगन सहित अन्य सब्जियों की फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने बाजार में विक्रय हेतु तैयार फसलों की ग्रेडिंग एवं पैकिंग की प्रक्रिया को भी देखा और किसानों से उनकी समस्याओं तथा फसलों में लगने वाले रोगों के संबंध में चर्चा की।

किसानों की समस्याओं के प्राथमिकता से निराकरण पर जोर देते हुए श्री गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित किसानों के खेतों का अलग से भ्रमण कर उनकी समस्याओं को समझें और उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला स्तर पर हल होने वाली समस्याओं को तुरंत हल किया जाए और भोपाल स्तर से कार्रवाई की आवश्यकता वाले मामलों की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर उचित निर्णय लिया जा सके। इस दौरान संयुक्त संचालक उद्यान, ग्वालियर एवं चंबल संभाग श्री अरुण कुमार गोयल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App