🔥 TRENDING High Court Orders Action Over Illegal... BJP Unveils 23-Candidate Slate for Cha... ಬೀದರ ಜಿಲ್ಲಾ ಜೆ.ಡಿ.ಎಸ್. ಕಚೇರಿಯಲ್ಲಿ ದಾಸ... Overton's five-wicket spell clinches w... Patna Police Arrest Fraudster Using Su... Madhya Pradesh CM Claims 60 Lakh Hecta...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गांव मिर्जापुर को कई ढाणियों से जोड़ती है जिससे इस सड़क पर काफी आवागमन होता है।

✍️ Reporter: Parvinder Singh 🗓 27 Nov 2026, 05:23 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सड़क का निर्माण कार्य करवाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन भगवान सिंह बाजवा ने किया मिर्जापुर में सड़क का‌ उदघाटन
ऐलनाबाद, 27 नवंबर। खंड के गांव मिर्जापुर में बनकर तैयार हुई सड़क का‌ उदघाटन मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन भगवान सिंह बाजवा ने किया। उन्होंने बताया कि यह करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क गांव मिर्जापुर को कई ढाणियों से जोड़ती है जिससे इस सड़क पर काफी आवागमन होता है। लेकिन यह सड़क पिछले कई सालों से खस्ता हालत में पड़ी थी। जिससे इस सड़क से होकर गुजरने वाले आम राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यहां के ग्रामीणों ने उनसे मिलकर अपनी समस्या बताई और इस सड़क को जल्द बनवाने का आग्रह किया था। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से इस सड़क का निर्माण कार्य करवाया है। बाजवा ने कहा कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ही बहुत संवेदनशील सरकार है जो आम जनता के दुःख तकलीफ़ को समझती है। वास्तव में यह सरकार ग्रामीणों और किसानों की सच्ची हितैषी सरकार है। उन्होंने इस सड़क का निर्माण कार्य करवाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा सरकार के साथ-साथ मार्केट कमेटी के चेयरमैन भगवान सिंह बाजवा का आभार व्यक्त किया।
📲Get App