🔥 TRENDING Uma Bharti Clarifies Ticket Comment: N... સાબરકાંઠા પોલીસ દ્વારા નાસતા ફરતા આરોપ... மார்க்சிஸ்ட் கம்யூனிஸ்ட் கட்சி விருதுந... Police, BSF Seize 44,000 Bottles of Co... Himachal Pradesh Seeks New Zealand Exp... Himachal Pradesh Looks to New Zealand...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आठ साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, मंडावर पुलिस की कार्रवाई

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 27 Nov 2026, 05:18 PM 👁 18
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आठ साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, मंडावर पुलिस की कार्रवाई

दौसा। मंडावर थाना पुलिस ने स्थायी वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आठ साल से फरार चल रहे एक गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी गैर थाना क्षेत्र बैजूपाड़ा जिला दौसा का निवासी है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना आरपीएस के निर्देशन में, वृत्ताधिकारी महवा अनूप सिंह आरपीएस के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी मंडावर हरिओम पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष रणनीति बनाकर मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आठ साल से चल रहा था फरार

पुलिस टीम ने थाना बैजूपाड़ा के सहयोग से सरकार बनाम दयाराम वगैरह के प्रकरण में आठ साल से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी खुशीराम को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटी का नाम-पता

खुशीराम पुत्र घम्मन, जाति मीना, उम्र 33 वर्ष, निवासी सोडाण का बास, तन हिंगोटा, थाना बैजूपाड़ा, जिला दौसा।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

1. हरिओम, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी मंडावर।
2. नेमीचन्द सउनि, थाना मंडावर।
3. लक्ष्मीकान्त कांनि 1341, थाना मंडावर।
4. नगेन्द्र रिकूट कांनि 1387, थाना मंडावर।
5. चेतराम कांनि 830, थाना बैजूपाड़ा (विशेष भूमिका)।

पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप है।
📲Get App