🔥 TRENDING ગણપતિ બાપ્પા ની પૂજા અને સમૃદ્ધિ માટે... फिरोजाबाद में गर्भवती महिला की मौत पर... ઈડર તાલુકાના BJP પ્રમુખ દિનેશભાઈ પટેલન... SB Hindustani ટીમની નવી ફિલ્મનું શૂટિં... લાઈફટાઈમ ફિટનેસનું ભવ્ય ઉદ્ઘાટન: શેલામ... રાજકોટ‑મોરબી હાઇવે પર ટ્રિપલ અકસ્માત,...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

गैस रिसाव के बाद मिठाई की दुकान में तेज धमाके से आग, संचालक गंभीर रूप से झुलसें

✍️ Reporter: Arslan siddiqui 🗓 15 Sep 2026, 01:50 PM 👁 12
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एरवाकटरा के उमरैन गांव में देर रात गैस सिलेंडर रिसाव के कारण मिठाई की दुकान में तेज धमाके से आग लगी, संचालक शत्रुघ्न कौशल गंभीर रूप से झुलसकर अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

एरवाकटरा के उमरैन गांव के सुतीतानी तिराहे पर रविवार देर रात गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद मिठाई की दुकान में तेज धमाके के साथ आग लग गई।

दुकान संचालक शत्रुघ्न कौशल को गंभीर रूप से झुलसने की सूचना मिली, परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

रात करीब नौ बजे शत्रुघ्न ने दुकान बंद कर घर चले गए थे। लगभग दस बजे पड़ोसियों ने गैस की तेज बदबू की सूचना दी। शटर खोलकर अंदर जाने पर लाइट जलाते ही अचानक तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं।

धमाका इतना तेज था कि दुकान का काउंटर दूर जा गिरा और दूसरी मंजिल का शटर भी उखड़ गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और ग्रामीणों की मदद से आग पर लगभग एक घंटे बाद काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चार कर्मचारी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए कानपुर भेजा गया है।
📲Get App