🔥 TRENDING பொன்னி அரிசி என்று எதிர்பார்த்த மக்களு... પ્રાગપર પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારમાંથી આધાર... મોડાસા તાલુકાના ગર્લસુન્દ્રા પાટિયા નજ... મોડાસા તાલુકાના ગર્લસુન્દ્રા પાટિયા નજ... रिंकी व पुत्री को जबरन रोकने के आरोप म... Odisha NEET UG 2026 Stray Round Choice...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

गिर्राज गौतम के नेतृत्व में किसान पदयात्रा, शुगर मिल के सफल संचालन पर खुशी

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 19 Oct 2026, 12:00 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किशान शुगर मिल के सफल संचालन और खुशहाली को लेकर गिर्राज गौतम के नेतृत्व में भीया से बिरज माता जी तक पदयात्रा की गई, जिसमें कई किसान नेता शामिल हुए।

केशवरायपाटन शुगर मिल के सफल संचालन और किसानों की खुशहाली को लेकर संयुक्त किसान समन्वय समिति के प्रतिनिधि नवीन श्रृंगी ने बताया कि समिति के सदस्य और किसान युवा नेता गिर्राज गौतम के नेतृत्व में भीया से बिरज माता जी तक पदयात्रा कर पूजा अर्चना की।

गिर्राज गौतम ने कहा कि इस वर्ष नहरी पानी के कारण धान की अच्छी पैदावार हुई है और पिछले वर्ष मंडी में किए गए संघर्ष के बाद किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है।

किसानों के लंबे संघर्ष के बाद शुगर मिल की डीपीआर बनाने के लिए टीम ने मिल का निरीक्षण किया और किसानों को मिल को पुनः संचालित करने का आश्वासन दिया, साथ ही गन्ना लगाने के लिए प्रेरित किया।

पदयात्रा में किसान नेता दशरथ कुमार, कुंदन चिता, सूरजमल नागर, पुष्पचंद गुर्जर, रामस्वरूप पहाड़, भंवर लाल चौधरी, जसवंत मीणा, लोकेश गौतम, मस्तराम मीणा, सुखविंदर सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीप मीणा, नन्द बिहारी मीणा, श्याम मीणा, रोशन मीणा, शंभूलाल चास्ट, दिनेश मीणा, बनवारी शर्मा आदि शामिल रहे। उन्होंने कहा कि किसानों की एकता के दम पर हर आंदोलन की जीत संभव है और जब भी सही नियत से लड़ाई लड़ी जाती है तो ईश्वर सहायता करता है।

पदयात्रा के दौरान कई गांवों में स्थानीय लोगों ने हार्दिक स्वागत किया।
📲Get App