🔥 TRENDING Chief Minister Baghel and Vijay Sharma... Gold jewellery worth ₹15 lakh and ₹5 l... AIMIM chief Asaduddin Owaisi slams BJP... રાજકોટ-જૂનાગઢ હાઇવે પર અકસ્માત: વીરપુર... Haryana Police launches database of 45... Chhattisgarh Emerges as Premier Sports...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गणेश पूजा महोत्सव में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 15 Sep 2026, 10:26 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। जिला मुख्यालय स्थित भगत सिंह चौक पर गणेश पूजा महोत्सव के अवसर पर द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘जनतंत्र की बुलंद आवाज’ के मुख्य संपादक गौरव कुमार को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अमितेश कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज में जागरूकता फैलाने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्थित सभी। पत्रकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
गणेश पूजा महोत्सव के दौरान आयोजित इस सम्मान समारोह में पत्रकारों के प्रति सम्मान और सामाजिक सरोकार की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने क्लब के इस पहल की सराहना की।
📲Get App