🔥 TRENDING અમરેલીના ધારગણી ગામમાં સેલ નદીમાં છલાં... Tusker Found Dead in Odisha's Bonai Fo... Inter‑State Mobile Snatcher Arrested b... Odisha Releases 2026 Final Voter List:... El Nino Forces Ganapati Idols to Remai... Nearly 80% of Andhra Pradesh Liquor Sh...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गणेश पूजा महोत्सव के भंडारे में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 19 Sep 2026, 07:00 AM 👁 30
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव के अवसर पर द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब सनातन सेवक, अरवल की ओर से आयोजित भव्य एवं विशाल भंडारे में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के अनुसार, भंडारे में करीब 50 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ, जो देर रात 11 बजे तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने का दावा आयोजकों ने किया है।
भंडारे को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने व्यवस्थाओं में अपना योगदान दिया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं में कार्यकर्ताओं ने लगातार सहयोग किया।
आयोजक द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब सनातन सेवक ने विशाल भंडारे की सफलता के लिए समस्त अरवल जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब की ओर से कहा गया कि सभी के सहयोग, समय और अथक प्रयास से ही इतना बड़ा आयोजन सफल हो सका। इस अवसर पर सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
📲Get App