🔥 TRENDING नन्हे लाल लोधी बने भाजपा पिछड़ा वर्ग म... चंदन कुमार यादव को जन्मदिन की हार्दिक... अररिया में राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज... પાક માં ભારે નુકસાન મહેમદાવાદ તાલુકાના હલધરવાસ કોઠીપુરા. ચ... इस्लामपुर वार्ड 16 को परिसीमन सूची में...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

गंगापुर सिटी से 25 अक्टूबर को निकलेगी मां कैला देवी की निशुल्क पदयात्रा, चैनपुर बालाजी पर भजन संध्या और खीर प्रसादी, कैला देवी में होगा विशाल भंडारा।

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 14 Oct 2026, 11:36 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गंगापुर सिटी से 25 अक्टूबर को निकलेगी मां कैला देवी की निशुल्क पदयात्रा, चैनपुर बालाजी पर भजन संध्या और खीर प्रसादी, कैला देवी में होगा विशाल भंडारा।

चैनपुर बालाजी पर होगी भजन संध्या, बिजली घर के पास खीर प्रसादी वितरण; कैला देवी में विशाल भंडारे का आयोजन
गंगापुर सिटी। मां कैला देवी संस्थान के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 25 अक्टूबर, रविवार को मां कैला देवी की निशुल्क पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा दोपहर 2 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर से रवाना होगी। यात्रा को लेकर संस्थान की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
संस्थान के महामंत्री रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि पदयात्रा सीताराम मंदिर से रवाना होकर सालोदा, दूध की डेयरी, कुड़गांव, चैनपुर बालाजी और ग्राम घुड़ाकर होते हुए खौहरी माता के दर्शन करेगी। इसके बाद श्रद्धालु प्रातः 5 बजे मां कैला देवी के दर्शन करेंगे।
चैनपुर बालाजी पर भजन संध्या, खीर प्रसादी का वितरण
पदयात्रा मार्ग में चैनपुर बालाजी पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं, बिजली घर के पास श्रद्धालुओं के लिए खीर प्रसादी का वितरण होगा। मां कैला देवी के दर्शन के बाद प्रातः 7:30 बजे कैला देवी स्थित बड़ी धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में पदयात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा
पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार रात्रि 8 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम मंदिर परिसर में संस्थान की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष दिनेश गुप्ता तंबोली पूरा वालों ने की। बैठक में पदयात्रा की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से गोपाल सोनी, पार्षद विजय गोयल, राजेंद्र वैष्णव और राहुल बजाज को पदयात्रा संयोजक बनाया गया। इसके साथ ही भंडारा व्यवस्था, टेंट, माइक-लाइट, वाहन, रथ एवं ध्वजा व्यवस्था तथा खीर प्रसादी वितरण की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।
संस्थान के अनेक कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर सुरेश चंद्र गुप्ता, टेंट गोपाल शर्मा, वेद प्रकाश मंगल, विजय गुप्ता, अशोक मंगल, महेश गुप्ता, नवल बैंक वाले, महादेव प्रसाद, राजेश जिंदल, वासुदेव शर्मा, कुलदीप अग्रवाल, मदन मोहन, लक्ष्मण गुप्ता, दिनेश चंद्र, केशव गुप्ता, पवन अग्रवाल, राकेश मंगल, दिनेश रीडर, विनोद खंडेलवाल, महेश चंद और वेद मित्तल सहित संस्थान के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर मां कैला देवी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
📲Get App