🔥 TRENDING Meghalaya Cabinet adopts resolution to... Meghalaya CM Announces Pilot Projects... Anti-drug activist killed in Punjab's... 7th‑grade student Nidhi serves as ‘One... Main Accused in Punjab Anti‑Drug Activ... जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने की नार...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अररिया में राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबले जारी
Education

अररिया में राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबले जारी

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 Oct 2026, 12:51 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया के खेल भवन-सह-व्यायामशाला में चल रही राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय शतरंज बालक प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में द्वितीय एवं तृतीय राउंड के मुकाबले संपन्न हुए।

अररिया के खेल भवन-सह-व्यायामशाला में चल रही राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय शतरंज बालक प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में द्वितीय एवं तृतीय राउंड के मुकाबले संपन्न हुए। वर्तमान में चौथा राउंड जारी है।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों द्वारा अपने रणनीतिक कौशल, एकाग्रता और धैर्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 14 अक्टूबर तक चलेगी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
📲Get App