🔥 TRENDING Karnataka MP R Ashok Criticises Rahul... Karnataka Election Commission Receives... Karnataka Opposes Kasturirangan Report... Child Prodigy Vanshika Sharma Writes T... General-caste resentment may have dent... Rain, Hailstorms and Cloudy Skies Fore...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Viral & Trending

गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्रवाई, संदिग्ध ट्रक की जांच

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Sep 2026, 03:24 PM 👁 20
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अखिल विश्व गौ संवर्धन परिषद, सनातन सेवा ट्रस्ट, गौ रक्षक दल और बरवाला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

गुजरात। गुजरात में गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए विभिन्न संगठनों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार अखिल विश्व गौ संवर्धन परिषद दिल्ली के गुजरात संगठन मंत्री खुशाल पटेल को सूचना मिली थी कि अमरेली से अबोल पशुओं को भरकर अहमदाबाद के नंदासन गांव की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद सनातन सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद टीम द्वारा संदिग्ध ट्रक पर निगरानी रखी गई। ट्रक के गुजरने पर उसकी जांच की गई, जिसमें टीम के अनुसार पशु बिना पर्याप्त चारे के तथा छोटे रस्सों से बंधे हुए पाए गए। मामले की सूचना बरवाला पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में अखिल विश्व गौ संवर्धन परिषद दिल्ली, सनातन सेवा ट्रस्ट, गौ रक्षक दल गुजरात राज्य एवं बरवाला पुलिस स्टाफ का सहयोग रहा।
टीम की ओर से गौ सेवा एवं संरक्षण के कार्य में सहयोग के लिए सभी सहयोगी संगठनों तथा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
गौ सेवा • गौ संरक्षण • समाज सेवा जय सनातन • हर हर महादेव
📲Get App