🔥 ट्रेंडिंग ઝાલોદમાં SMVS શ્રી સ્વામિનારાયણ મંદિરન... आस्कन्दरा के युवा राजेन्द्र सिंह भाटी... बौंसी के स्कूल में छह साल के मासूम को... गांव की जनता ने चुनी अपनी सरकार, घंटिय... ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ । जन्हवी कपूर अभी भी ठंड से सुन्न, हालिय...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

छतरपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग के साथ जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

✍️ रिपोर्टर: Kamlesh 🗓 05 नव. 2026, 04:00 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री बागेश्वरधाम सुंदरकांड मंडल केंद्रीय समिति ने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियों के प्रसारण को लेकर जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

छतरपुर (म.प्र.)। श्री बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के प्रसारण को लेकर श्री बागेश्वरधाम सुंदरकांड मंडल केंद्रीय समिति, गढ़ा द्वारा जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने धार्मिक आस्थाओं एवं सनातन संस्कृति के प्रति अपमानजनक भाषा के प्रयोग पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।

जालोर नगर मंडल की समिति के सह प्रभारी दिनेश कुमार बारोट ने कहा कि पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, धार्मिक जागरण एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे में उनके विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री समाज में असंतोष और वैमनस्य का कारण बन सकती है।

ज्ञापन में जिला प्रशासन से आग्रह किया गया कि सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रसारित आपत्तिजनक सामग्री की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही धार्मिक सद्भाव, सामाजिक समरसता एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की गई। समिति ने स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी एवं धार्मिक आस्थाओं के सम्मान का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है, क्योंकि किसी भी धर्म, संत अथवा धार्मिक परंपरा के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग समाज की एकता और सद्भावना के लिए उचित नहीं है।

समिति ने अंत में जिला प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे समाज में शांति, सौहार्द एवं धार्मिक सम्मान की भावना बनी रहे। इस अवसर पर मंडल संरक्षक मुन्ना महाराज, सेवा प्रभारी योगेश खत्री, सह सेवा प्रभारी दिनेश बारोट, राजू भाटी, गीता बारोट, लक्ष्मीकंवर, एडवोकेट महेंद्र राठौड़, संतोष शर्मा, राणमल भाटी, दिनेश सोनी, दयाशंकर जी, मधरा मेघवाल समेत सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲Get App