आस्कन्दरा के युवा राजेन्द्र सिंह भाटी ने सरपंच के लिए ठोकी ताल मिल रहा है अपार समर्थन
नाचना/जैसलमेर: आगामी पंचायत चुनावों को लेकर ग्राम पंचायत आस्कन्दरा में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार आस्कन्दरा से युवा चेहरा राजेन्द्र सिंह भाटी सरपंच पद के लिए मैदान में उतर चुके हैं। उनके चुनाव मैदान में आते ही गांव का सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
युवाओं और बुजुर्गों का मिल रहा है भारी समर्थन
राजेन्द्र सिंह भाटी की उम्मीदवारी के बाद से ही आस्कन्दरा के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गांव के चौपालों और ढाणियों में जनसंपर्क के दौरान उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस बार गांव की कमान किसी ऊर्जावान और शिक्षित युवा के हाथ में होनी चाहिए, जो गांव की समस्याओं को प्रमुखता से उठा सके और विकास कार्यों को गति दे सके।
विकास और बदलाव का विजन लेकर मैदान में
राजेन्द्र सिंह भाटी का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य आस्कन्दरा ग्राम पंचायत को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना है। पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा और सड़कों जैसी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा युवाओं के लिए खेल मैदान और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
आस्कन्दरा के मतदाता इस बार बदलाव के मूड में नजर आ रहे हैं और राजेन्द्र सिंह भाटी को मिल रहे जनसमर्थन ने अन्य उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि आस्कन्दरा की जनता किसे अपना सरपंच चुनती है।