🔥 ट्रेंडिंग बिजली विभाग से 11 kv बिजली की लाइन हटा... સાબરકાંઠા: દેરોલ-વાઘેલામાં પર્યુષણ પર્... રાજુલા આંગણવાડી કેન્દ્ર નંબર ૨૨ ખાતે ‘... પશ્ચિમ કચ્છ પોલીસે 6 વર્ષથી ફરાર 9 ગુન... वडील जखमी अवस्थेत विव्हळत होते, मुलगी... नशिराबाद प्रवेशद्वाराजवळ पुन्हा अपघाता...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

Ccl me dharna

✍️ रिपोर्टर: Niranjan Kumar Saw 🗓 28 सित. 2026, 03:12 PM 👁 126
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Ccl chandragupt mdo su shree

*ND NEWS 24 | हजारीबाग | झारखंड*
*दिनांक: 28 सितंबर 2026*

*CCL चंद्रगुप्त MDO सु श्री इंफ्रा कंपनी की मनमानी से त्रस्त पचड़ा पंचायत के ग्रामीण*

*नायखाप, जोरदाग, चटीबरियातू के ग्रामीणों का आरोप - नहीं सुन रहे GM साहब, आवाज उठाने पर फर्जी केस की धमकी*

*हजारीबाग (प्रतिनिधि):* पचड़ा पंचायत के नायखाप, जोरदाग और सिझवा गांवों के ग्रामीण सीसीएल चंद्रगुप्त MDO सु श्री इंफ्रा लिमिटेड की मनमानी से परेशान हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के GM साहब का मनोबल बढ़ गया है। वे ग्रामीणों की शिकायतों को सुनने को तैयार नहीं हैं और कंपनी अपना मनमानी कर रही है।

*ग्रामीणों का कहना है:*
जब कोई ग्रामीण अपनी आवाज उठाता है तो कंपनी उसे दबा देती है और बोलती है कि फर्जी केस कर देंगे। फिर आदमी कहां जाए?

ग्रामीणों ने बताया कि कोयला खनन के दौरान लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। धूल और प्रदूषण से गांव के लोग बीमार पड़ रहे हैं, खेती की जमीन बर्बाद हो रही है, और स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। कई बार कंपनी कार्यालय जाकर ज्ञापन देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

*जनप्रतिनिधि नहीं सुन रहे:*
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि स्थानीय विधायक जी कुछ कहते-सुनते नहीं हैं। सांसद महोदय अपने काम में बिजी हैं। पंचायत के मुखिया जी भी रोजगार के मुद्दे पर बात करने से कतरा रहे हैं और ग्रामीणों से दूरी बना रहे हैं।

गांव के लोग आंदोलन करते हैं तो सबको डरा-धमकाया जाता है।

*ग्रामीणों की मांग:*
1. रोजगार - स्थानीय युवाओं को खदान में प्राथमिकता से रोजगार दिया जाए।
2. विस्थापन न्याय - विस्थापित परिवारों को उचित मुआवजा एवं पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।
3. प्रदूषण से राहत - धूल नियंत्रण, जल व पर्यावरण सुरक्षा के लिए ठोस उपाय किए जाएं।

ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन धमकी देकर उन्हें चुप कराना चाहता है। अब ग्रामीणों ने एकजुट होकर आंदोलन की चेतावनी दी है और कहा है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो पचड़ा पंचायत स्तर पर बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

*REPORT | निरंजन कुमार साव | ND NEWS 24, हजारीबाग*
*संपर्क: ndnews24hzbg@gmail.com | आपकी आवाज, हमारी पहचान
📲Get App