🔥 TRENDING कानपुर पुलिस की अपील: हर्षोल्लास के सा... Uttarakhand CM Dhami Praises PM Modi’s... Fssai Department Raids On Local Shops Four Bodies Recovered After Car Falls... Uttarakhand Raises State Employees' De... 24‑karat gold price hits ₹14,617 per g...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

बॉर्डर के गांव घंटियाली ने पेश की एकता और भाईचारे की अनूठी मिसाल, निर्विरोध चुनी गई पूरी पंचायत

✍️ Reporter: Shrwan Singh Bhati 🗓 05 Nov 2026, 05:00 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बॉर्डर के गांव घंटियाली ने पेश की एकता

### बॉर्डर के गांव घंटियाली ने पेश की एकता और भाईचारे की अनूठी मिसाल, निर्विरोध चुनी गई पूरी पंचायत

नाचना पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती गांव घंटियाली में ग्रामवासियों ने आपसी सहमति और एकजुटता का परिचय देते हुए निर्विरोध पंचायत का गठन कर एक बड़ी मिसाल पेश की है।

गांव के सभी ग्रामवासियों ने आपसी विचार-विमर्श और सर्वसम्मति से अपने जनप्रतिनिधियों का चयन किया। इस निर्णय से गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।

निर्विरोध चुने गए जनप्रतिनिधियों के नाम इस प्रकार हैं—

* सरपंच: नवाब खान

* उपसरपंच: आनंद सिंह

* वार्ड पंच: जालम सिंह भाटी

* वार्ड पंच: लीलम सिंह भाटी

* वार्ड पंच: निम सिंह भाटी

* वार्ड पंच: मारू खान

* वार्ड पंच: राईश

गौरतलब है कि सीमावर्ती क्षेत्र में बसे घंटियाली गांव के ग्रामवासियों ने आपसी भाईचारे, एकता और सर्वसम्मति से निर्णय लेकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

यह पहल दर्शाती है कि जब गांव के लोग मिलकर निर्णय लेते हैं, तो आपसी प्रेम और सद्भाव से लोकतंत्र की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आती है।

घंटियाली गांव के समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और सभी वार्ड पंचों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

एकता में शक्ति है, और घंटियाली गांव ने इसे सच कर दिखाया है।

#घंटियाली #नाचना #जैसलमेर #निर्विरोध_पंचायत #ग्राम_एकता #राजस्थान #सीमावर्ती_गांव
📲Get App