🔥 TRENDING ਚਰਚ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਹਸਤਖੇਪ ਕਾਰਨ ਬੰਦ, ਮਸੀਹੀ... గూడెంకొత్తవీధి సర్పంచ్ బరిలో పసుపులేటి... जेजुरीत चोरांचा सुळसुळाट: भरवस्तीत घरफ... Iyer says India will not make excuses... Vice President C P Radhakrishnan to ad... Odisha CM slams previous government's...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

चौरी बाजार पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Nov 2026, 04:49 PM 👁 69
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा, बोलीं मुख्यमंत्री—संकट की इस घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चौरी बाजार का दौरा कर वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों और बचाव दलों से बातचीत कर मौजूदा स्थिति की जानकारी ली तथा राहत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय और पूरी तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित लोगों को हर जरूरी सहायता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर किया दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित लोगों तक समय पर मदद पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📲Get App