🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली में सोने की कीमत अमृतसर: राम मंदिर मामले की जांच सुप्री... पंजाब में बारिश से गर्मी से राहत प्रधानमंत्री मोदी का पंजाब दौरा मोहाली में रियल एस्टेट कारोबारी से गैं... रोहिणी पुलिस ने हैरी बॉक्सर गैंग के 3...
12 जुल. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिक्रम में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर निर्माण अंतिम चरण में, 9.64 करोड़ की लागत से बन रहा अस्पताल जल्द होगा शुरू
स्वास्थ्य

बिक्रम में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर निर्माण अंतिम चरण में, 9.64 करोड़ की लागत से बन रहा अस्पताल जल्द होगा शुरू

✍️ रिपोर्टर: Ankit Raj 🗓 12 जुल. 2026, 08:54 PM 👁 34

Helth

बिक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर अब अपने अंतिम निर्माण चरण में पहुंच गया है। लगभग 9 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह तीन मंजिला ट्रॉमा सेंटर अगले डेढ़ माह में पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके शुरू होने से बिक्रम समेत आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं के लिए पटना का रुख नहीं करना पड़ेगा।
यह ट्रॉमा सेंटर भारतीय जन स्वास्थ्य मानकों (आईपीएचएस) और नेशनल बिल्डिंग कोड के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। भवन में फायर फाइटिंग एवं फायर अलार्म सिस्टम की अत्याधुनिक व्यवस्था की गई है। मरीजों के बेहतर उपचार के लिए यहां 20 बेड वाला जनरल वार्ड, 10 बेड वाला आईसीयू, 2 आधुनिक ऑपरेशन थियेटर तथा मेडिकल गैस पाइपलाइन प्रणाली की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
करीब 9,695 वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित इस भवन में मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। सड़क दुर्घटना, गंभीर चोट, हृदयाघात और अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को त्वरित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है।
ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग ने औरंगाबाद-पटना नहर मार्ग पर असपुरा के समीप एक एकड़ भूमि स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित की थी। क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थ सौरव के लगातार अथक प्रयासों के बाद एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो माह के भीतर भूमि उपलब्ध कराकर ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास कराने की घोषणा की थी।
इसके बाद 29 जुलाई 2025 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास किया था। अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसके शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ट्रॉमा सेंटर के शुरू होने से बिक्रम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी।
📲Get App