🔥 TRENDING जालौर के ग्रेनाइट उद्योग को बढ़ावा देन... 12/9/2026को सरकारी जमीन पर कब्जा: पटवा... जालौर के ग्रेनाइट उद्योग को बढ़ावा देन... લાઠી તાલુકા સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કાર્ય... सांवरिया सेठ को चढ़ाया सोने का दिल: 21... सांवरिया सेठ को चढ़ाया सोने का दिल: 21...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश जी ने गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश जी ने गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 10 Sep 2026, 07:28 AM 👁 95
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने चीनी मिलों के गन्ना लेने से पहले इसका मूल्य घोषित करने की मांग की है। टिकैत का कहना है कि इस बार सरकार गन्ने का मूल्य 500 और 600 रुपये के बीच में घोषित करे। उन्होंने ऐलान किया कि किसानों की मांगों को लेकर पहली बार 17 सितंबर को मुजफ्फरनगर में रात्रि महापंचायत होगी।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) किसानों की मांगों को लेकर जगह-जगह आंदोलन करके सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। इस बीच भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ने की फसल में खर्च अधिक आ रहा है। बीमारियों की वजह से खेती महंगी हो गई है। चीनी के दाम भी बढ़ गए हैं। इसे देखते हुए इस बार गन्ने की मूल्य 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच होना चाहिए।

#rakeshtikait #bku
📲Get App