🔥 ट्रेंडिंग सोलापूरमधील भाजप आमदार देवेंद्र कोठे आ... जालौर के ग्रेनाइट उद्योग को बढ़ावा देन... 12/9/2026को सरकारी जमीन पर कब्जा: पटवा... जालौर के ग्रेनाइट उद्योग को बढ़ावा देन... લાઠી તાલુકા સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કાર્ય... सांवरिया सेठ को चढ़ाया सोने का दिल: 21...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के पूर्व जिले में आयोजित साक्षरता पखवाड़ा के तहत जिला जेल में संगीत और लोकगीतों के माध्यम से बंदियों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया।
मनोरंजन

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के पूर्व जिले में आयोजित साक्षरता पखवाड़ा के तहत जिला जेल में संगीत और लोकगीतों के माध्यम से बंदियों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया।

✍️ रिपोर्टर: Vishwanath Pratap Singh 🗓 07 सित. 2026, 06:47 PM 👁 73
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिक्षक कृष्णानंद चौहान ने राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ और ‘चला दीदी पढ़े बर जाबो’ की प्रस्तुति दी।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के पूर्व जिले में आयोजित साक्षरता पखवाड़ा के तहत जिला जेल में संगीत और लोकगीतों के माध्यम से बंदियों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षक कृष्णानंद चौहान ने राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ और ‘चला दीदी पढ़े बर जाबो’ की प्रस्तुति दी। सत्यनारायण मनहर ने प्रेरणादायी गीतों के माध्यम से शिक्षा का संदेश दिया।
जिला परियोजना अधिकारी ज्योति शर्मा ने कहा कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत असाक्षरों को साक्षर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साक्षरता व्यक्ति को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने का माध्यम है। जेलर अमितेश साहू ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों के लिए 27 सितंबर को महापरीक्षा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में संदीप शर्मा, रामकुमार कुर्रे सहित अन्य उपस्थित रहे। ढोलक पर कृष्ण वैष्णव और पवन सिंह चौहान ने संगत दी।
📲Get App