🔥 TRENDING UPI शुल्काच्या चर्चेमुळे ठाणे जिल्ह्या... தமிழ்நாடு முழுவதும் டெங்கு காய்ச்சலைத்... DGP Pleads to High Court Over Alleged... સાવરકુંડલા નાગરિક સહકારી બેંકની ચૂંટણી... Haryana CM Blames Congress, AAP for Pu... IMD Reports Southwest Monsoon Withdraw...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के पूर्व जिले में आयोजित साक्षरता पखवाड़ा के तहत जिला जेल में संगीत और लोकगीतों के माध्यम से बंदियों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया।
Entertainment

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के पूर्व जिले में आयोजित साक्षरता पखवाड़ा के तहत जिला जेल में संगीत और लोकगीतों के माध्यम से बंदियों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया।

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 07 Sep 2026, 06:47 PM 👁 28
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिक्षक कृष्णानंद चौहान ने राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ और ‘चला दीदी पढ़े बर जाबो’ की प्रस्तुति दी।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के पूर्व जिले में आयोजित साक्षरता पखवाड़ा के तहत जिला जेल में संगीत और लोकगीतों के माध्यम से बंदियों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षक कृष्णानंद चौहान ने राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ और ‘चला दीदी पढ़े बर जाबो’ की प्रस्तुति दी। सत्यनारायण मनहर ने प्रेरणादायी गीतों के माध्यम से शिक्षा का संदेश दिया।
जिला परियोजना अधिकारी ज्योति शर्मा ने कहा कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत असाक्षरों को साक्षर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साक्षरता व्यक्ति को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने का माध्यम है। जेलर अमितेश साहू ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों के लिए 27 सितंबर को महापरीक्षा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में संदीप शर्मा, रामकुमार कुर्रे सहित अन्य उपस्थित रहे। ढोलक पर कृष्ण वैष्णव और पवन सिंह चौहान ने संगत दी।
📲Get App