🔥 TRENDING J&K Government Elevates 11 Police Insp... Goa records average of 53 dog‑bite inc... FC Goa renews defender Aakash Sangwan'... Goa Assembly Removes Leprosy Reference... Father beats 3-year-old with hammer in... Goa Assembly passes law imposing up to...
03 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

Army breaking news

✍️ Reporter: Dinesh singh 🗓 02 Sep 2026, 10:40 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Army 🪖 lover

#थराली #चमोली -सुनाऊं मल्ला के अब्बल सिंह भण्डारी बने सेना में नायब सूबेदार, क्षेत्र में खुशी की लहर ।

आज मंगलवार को अब्बल सिंह, पुत्र महावीर सिंह भण्डारी, निवासी- ग्राम सुनाऊं मल्ला,विकासखंड -थराली, जनपद- चमोली, जो 4 सितंबर 2002 में बंगाल इंजीनियर में रुड़की में भर्ती हुए थे, आज 1 सितंबर को उनकी पदोन्नति हो गई है‌, आज अब्बल सिंह भण्डारी नायब सूबेदार बन गए हैं।

अब्बल सिंह भण्डारी के पिता भी पूर्व सैनिक हैं व वर्तमान में प्रगतिशील किसान हैं जो एक कुशल सब्जी उत्पादक किसान हैं, उन्होंने बताया कि अब्बल सिंह की प्राथमिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुनाऊं मल्ला से हुई और कक्षा 6 से 12 तक उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज थराली से शिक्षा ग्रहण की थी, उसके बाद अब्बल सिंह लगभग साढे 17 साल की उम्र में ही बंगाल इंजीनियर में भर्ती हो गए थे और आज नायब सूबेदार बन गए हैं।

अब्बल सिंह भण्डारी के सेना में नायब सूबेदार बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है, इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष थपलियाल, खिलाफ सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह भंडारी, दयाल सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयराम आदि लोगों ने खुशी जाहिर की है।
#badrinath #Tharali #chamoli #Uttarakhand #highlights #everyone #viral #karanparyag #gopeshwar #follower #narayanbager #dewal #nandanager #नगरपंचायतथराली #nagarpanchayattharali #ज्योतिर्मठ #jyotirmath #gairsan #gauchar #PushkarSinghDhami #nonfollowers #narendramodipmindia #indianarmy
📲Get App