🔥 TRENDING शराब के नशे में दबंगों ने बुजुर्ग और उ... बालाघाट: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ग... 22 अक्टूबर 2026 को झुमरी तिलैया नगर पर... वाराणसी में धोखाधड़ी के आरोपियों को गि... Important announcement workers convent... ଜଳେଶ୍ୱରରେ ନାବାଳିକା ଅପହରଣ ପରେ ହତ୍ୟା ଅଭି...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी: भारत मिलाप में डीजे पर बजा अश्लील गाना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

✍️ Reporter: ashif 🗓 22 Oct 2026, 06:19 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी। भारत मिलाप कार्यक्रम के दौरान गांधी चौक पर झांकियों का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान एक झांकी में लगे डीजे पर तेज आवाज में अश्लील गाना बजाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। वीडियो में डीजे के ऊपर ज्वाला आंसू कंपनी कई लोग बैठे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके ऊपर से बिजली की लाइन भी गुजर रही थी, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी।
कार्यक्रम स्थल पर भीड़ और झांकियों के बीच डीजे बजने के बावजूद व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अमेठी कोतवाली क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की स्थिति बनी रही।
लोगों ने मांग की है कि धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।
📲Get App