🔥 ट्रेंडिंग અમદાવાદમાં નકલી BP દવાનું આંતરરાજ્ય ને... Ambaji સુરતમાં મોટો ધડાકો, બચી ગયેલી વ્યક્તિન... ગુજરાત પોલીસ 21 સપ્ટેમ્બરથી 5 ઓક્ટોબર... सोमनाथ मंदिर बम धमकी આખરે રહસ્ય ખૂલ્યું હત્યા બાદ બળાત્કારન...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अलवर में वार्ड नंबर 58 के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने पर भंवर जितेंद्र सिंह ने जताया विरोध

अलवर में वार्ड नंबर 58 के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने पर भंवर जितेंद्र सिंह ने जताया विरोध

✍️ रिपोर्टर: Rohitas Kumar 🗓 02 सित. 2026, 08:18 PM 👁 133
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अलवर ज़िला प्रशासन BJP के इशारे पर काम करना बंद करें !
अलवर के वार्ड नं. 58 से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत अग्रवाल जी का नामांकन ख़ारिज करवाकर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है, और ज़िला प्रशासन इसमें जिस तरीक़े से भागीदारी कर रहा है, वह सरकारी मशीनरी का अनैतिक व आपराधिक दुरुपयोग है।

प्रशासन ने जिस कानूनी मामले को आधार बनाकर हमारे प्रत्याशी हेमंत अग्रवाल जी का नॉमिनेशन रद्द किया है, उसमें न्यायालय 14 साल पहले हेमंत जी को दोषमुक्त कर चुका है, पुलिस वेरिफिकेशन में भी इसकी स्पष्ट पुष्टि है।

मैं अलवर ज़िला प्रशासन से यही कहूंगा कि भाजपा से डरना और इनके कहे अनुसार अनैतिक काम करना बंद करें। BJP की सरकार अब दो - ढाई साल की मेहमान और है। आने वाले समय में देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, अलवर में कांग्रेस का बोर्ड बनने जा रहा है।
प्रशासन, भाजपा से बिल्कुल डरे नहीं, ईमानदारी के साथ काम करें। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी यहां निष्पक्ष जांच कर कांग्रेस उम्मीदवार हेमंत अग्रवाल जी का नामांकन मान्य करें।

Chief Electoral Officer, Rajasthan
Election Commission of India
📲Get App