स्थानीय
अछल्दा की 13‑बी रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य: 15‑17 सितंबर तक सड़क यातायात बंद रहेगा
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
अछल्दा के प्रमुख 13‑बी रेलवे क्रॉसिंग पर 15 से 17 सितंबर तक मरम्मत कार्य के कारण सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील रेलवे प्रशासन ने की है।
अछल्दा के मुख्य 13‑बी रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे विभाग द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस कारण 15 सितंबर की सुबह छह बजे से 17 सितंबर की शाम छह बजे तक क्रॉसिंग सड़क यातायात के लिये पूरी तरह बंद रहेगी।
13‑बी क्रॉसिंग कस्बे का प्रमुख मार्ग है, जो स्टेशन रोड को सीधे नबीलगंज और बिधूना मार्ग से जोड़ता है। बंद रहने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मुख्य मार्ग से आने वाले वाहनों को करीब पाँच से छह किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर अछल्दा पहुँचने की आवश्यकता होगी। धंसरा की ओर से आने वाले लोगों को पुल से उतरकर छछूंद मार्ग का प्रयोग करना होगा, जबकि पाता की तरफ से आने-जाने वाले वाहन नहर पटरी से होकर पाता रेलवे पुल पार करते हुए फफूंद पहुँच सकेंगे।
रेलवे प्रशासन ने सूचना बोर्ड लगाकर लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। यह जरूरी सूचना आपके किसी परिचित के काम आ सकती है, इसलिए खबर को ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को पहले से जानकारी मिल सके।