🔥 TRENDING હિંમતનગર અને ઈડર મતદાન મથકોમાં BLOsની... পুরুলুয়ার বড়ো হাঁটে লক্ষ্মী পূজা উদয... 26 साल के दरोगा की सड़क हादसे में मौत ह... बरनावा में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पप... Jammu Kashmir Police Reshuffles Office... J&K Cabinet Expansion: LG Manoj Sinha...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

50 लाख रुपये की लग्जरी टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 25 Oct 2026, 11:20 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

50 लाख रुपये की लग्जरी टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे

प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में चोर ने बेहद शातिर अंदाज में बीजेपी नेता की करीब 50 लाख रुपये की लग्जरी टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित बीजेपी नेता पीयूष जायसवाल पार्टी के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीयूष जायसवाल ने 23 अक्टूबर की देर रात अपनी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर सिविल लाइंस स्थित अपने होटल के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान सिर पर गमछा बांधे और चेहरा छिपाए एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में वह लंगड़ाते हुए कार के पास जाता दिखाई दे रहा है।

फुटेज के अनुसार, आरोपी ने पहले आसपास की स्थिति का जायजा लिया और फिर महज एक मिनट 25 सेकंड के भीतर कार का लॉक खोलकर उसे स्टार्ट कर दिया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आधुनिक सुरक्षा प्रणाली से लैस लग्जरी कार को इतनी तेजी से चोरी किए जाने के तरीके ने पुलिस के सामने भी जांच की चुनौती खड़ी कर दी है।

बीजेपी नेता पीयूष जायसवाल ने चोरी के पीछे अपने पूर्व ड्राइवर माया शंकर पर शक जताया है। उनका कहना है कि माया शंकर ने करीब 10 से 12 दिनों तक उनकी गाड़ी चलाई थी। इसके बाद वह जरूरी काम से मुंबई जाने की बात कहकर नौकरी छोड़कर चला गया। पीड़ित को आशंका है कि पूर्व ड्राइवर को कार की चाबी, सुरक्षा कोड और गाड़ी पार्क करने की जगह की जानकारी थी। हालांकि, चोरी में उसकी भूमिका की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर और संदिग्ध पूर्व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास की सड़कों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

इसके अलावा, पूर्व ड्राइवर के मोबाइल नंबर और संपर्कों की जांच के लिए सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रमुख टोल प्लाजा और सीमावर्ती रास्तों पर भी अलर्ट जारी किया गया है। अब पुलिस आरोपी तक पहुंचने और करीब 50 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर बरामद करने की कोशिश में जुटी ह
📲Get App