🔥 TRENDING President Murmu Approves Frontier Naga... Manipur CM Visits Disarmed SoO Camp, A... Thousands in Manipur stage 'noise prot... Manipur to Rumble: National Thang-Ta C... किसान निधि के नाम पर जमीन हड़पने का आर... Manipur CM: Lasting Peace Unattainable...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

26 साल के दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शनिवार देर रात 11 बजे कार से थाने लौट रहे थे। हाईवे पर

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 25 Oct 2026, 11:48 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

26 साल के दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई

मुजफ्फरनगर में 26 साल के दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शनिवार देर रात 11 बजे कार से थाने लौट रहे थे। हाईवे पर आगे जा रहे सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। दरोगा अरुण चाहर अंदर ही फंस गए। अंधेरा होने की वजह से ड्राइवर मौके से भाग गया।

ड्राइवर ने न तो पुलिस को सूचना दी, न ही दरोगा को बाहर निकाला। काफी देर तक अंदर फंसे दरोगा तड़पते रहे। इसके बाद कुछ राहगीर उधर से निकले तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा को नजदीकी सीएचसी ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

दरोगा अरुण चाहर मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन क्षेत्र की स्टेडियम चौकी के प्रभारी थे। वह सरकारी काम से जानसठ गए थे। रात को वहीं से लौटते वक्त पानीपत-खटीमा हाईवे पर चित्तौड़ा के करीब हादसा हुआ। अरुण के शव को पुलिस लाइन लाया गया जहां श्रद्धांजलि देने के बाद एसपी और एसएसपी ने शव को कंधा दिया
📲Get App