🔥 TRENDING किसान निधि के नाम पर जमीन हड़पने का आर... Manipur CM: Lasting Peace Unattainable... Manipur Police Crack Down on Interstat... चंद्रमा में आज देखी गई नई घटना ने आकर्... Manipur Celebrates 37th State-Level Lo... Indian Footballer Holicharan Narzary I...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

20 लाख से बढ़कर 30 लाख से अधिक पहुंच गए।

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 25 Oct 2026, 11:40 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। फैशन और

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। फैशन और मॉडलिंग से जुड़ी दर्जनों पोस्ट और रील्स बनाने वाली श्रद्धा को लेकर गूगल पर सर्च में अचानक बड़ा उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 9 अक्टूबर के बाद से अब तक करीब 15 लाख बार उससे जुड़े नाम और कीवर्ड सर्च किए जा चुके हैं। इनमें ‘श्रद्धा दुबे’, ‘श्रद्धा दुबे लखनऊ’ और ‘स्टाइलबुकबाईश्रद्धा’ जैसे शब्द शामिल हैं।

गूगल के आंकड़ों के अनुसार, श्रद्धा से जुड़े कीवर्ड की सर्च में तेजी को ‘ब्रेकआउट सर्च’ के तौर पर दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 9 अक्टूबर तक उसके इंस्टाग्राम पर करीब 1.42 लाख फॉलोअर्स थे, जो बढ़कर लगभग 1.43 लाख हो गए। वहीं, फरारी के दौरान कथित तौर पर पोस्ट किए गए वीडियो बयानों और पुरानी रील्स पर कुल व्यूज 20 लाख से बढ़कर 30 लाख से अधिक पहुंच गए।

इस हत्याकांड में श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी आरोपी हैं। खबर के मुताबिक, कारोबारी की मौत के बाद तीनों को नेपाल पहुंचाने में आमिर नाम के एक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप है कि आमिर उन्हें कार से सीतापुर के रास्ते रुपईडीहा ले गया, जहां से वे सीमा पार कर नेपाल पहुंचे। हालांकि, इस मामले में आमिर की भूमिका को लेकर अभी जांच जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पूछताछ के लिए आमिर को थाने बुलाया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। शुक्रवार को उसकी एक इंस्टाग्राम रील वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। अधिकारियों का कहना है कि जांच टीम आमिर के खिलाफ सबूत जुटा रही है और अन्य पहलुओं की पड़ताल पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जांच में श्रद्धा और आमिर के बीच पुराने संपर्कों की बात भी सामने आई है। बताया गया है कि दोनों की कॉल डिटेल्स में बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। इसके अलावा, कुछ सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा को आमिर के साथ आते-जाते देखे जाने की बात भी कही गई है। पुलिस अब इन साक्ष्यों की जांच कर रही है।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपियों को नेपाल पहुंचाने में आमिर के अलावा दो अन्य लोग भी शामिल हो सक ते हैं। पुलिस ने तीन से चार संदिग्धों की सूची तैयार की है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही, फरारी के दौरान तीनों आरोपियों ने किन रास्तों का इस्तेमाल किया, कहां ठहरे और किसने उन्हें मदद दी, इसका पूरा रूट प्लान तैयार किया जा रहा है
📲Get App