🔥 TRENDING Kannada film "Partner" starring Krishn... कटिहार में रौशना और रौतारा थानों के था... સાબરકાંઠા પોલીસ દ્વારા રાત્રિ પદયાત્રી... અમરેલીના ધારગણીમાં સેલ નદીમાં છલાંગ લગ... Meghalaya CM opens rehab centre in Tur... Meghalaya CM Launches First Garo Hills...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
300 फीट गहरे बोरवेल से 7 घंटे बाद जिंदा निकला 3 वर्षीय पीयूष

300 फीट गहरे बोरवेल से 7 घंटे बाद जिंदा निकला 3 वर्षीय पीयूष

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 17 Jul 2026, 09:21 PM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गया में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

बिहार के गया से राहत भरी खबर सामने आई है। फतेहपुर प्रखंड के रंगून नगर में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष कुमार को करीब 7 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6:28 बजे खेलते समय पीयूष नल-जल योजना के लिए खोदे गए खुले बोरवेल में गिर गया था। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया।
करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्वास्थ्य जांच की।
रेस्क्यू अभियान के दौरान वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय, अंचलाधिकारी अमित सिंह और बीडीओ शशि भूषण साहू सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और अभियान की लगातार निगरानी करते रहे।
पीयूष के सुरक्षित बाहर आने की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और पूरे गांव में खुशी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की तत्परता, साहस और तकनीकी दक्षता की सराहना की।
📲Get App