🔥 ट्रेंडिंग मुख्यमंत्री बघेल और विजय शर्मा का पीएम... अमृतसर में घर से 15 लाख रुपये के सोने... बोपाल में ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्... રાજકોટ-જૂનાગઢ હાઇવે પર અકસ્માત: વીરપુર... हरियाणा पुलिस ने 45,207 सक्रिय अपराधिय... छत्तीसगढ़ बन रहा है प्रमुख खेल गंतव्य,...
15 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

24 सितंबर का ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा : सत्येंद्र रंजन

✍️ रिपोर्टर: Satveer Singh 🗓 15 सित. 2026, 10:24 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से आगामी 24 सितंबर को पटना के वेटनरी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित होने वाले ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को आदित्या होटल एंड रेस्टोरेंट में पार्टी की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता लोजपा (रामविलास) के अरवल जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ने कहा कि 24 सितंबर को आयोजित होने वाला ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और युवा संवाद के माध्यम से युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देश, समाज, शिक्षा, रोजगार समेत युवाओं से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर संवाद किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं, सपनों और समस्याओं को समझना तथा उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक पहल करना है। सत्येंद्र रंजन ने अरवल जिले के सभी युवा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से कार्यक्रम को नई ऊर्जा और व्यापक स्वरूप मिलेगा। बैठक में जिला प्रधान महासचिव राजेंद्र यादव, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख रमेश रजक, जिला महासचिव रामानंद भगत, जिला सचिव भीम पासवान, अरवल प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, करपी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव, कुर्था प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, वंशी प्रखंड अध्यक्ष महावीर पासवान सहित अजय पासवान, अंजित कुमार और रामाकांत पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App