🔥 TRENDING राजकोट के कलावड़ रोड पर सटा‑सटा वाहन च... BCCI decides to hold 2027 IPL auction... હિંમતનગરની લૉ કોલેજમાં એન્ટી નાર્કોટિક... अलीगंज में शराब के ठेके पर जांच, संचाल... સેવા સંકલ્પ યાત્રા પીપલોદી ગામમાં અર્ધનગ્ન પુરુષની લાશ મળ...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

17 सितंबर को घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष अभियान

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 16 Sep 2026, 04:00 PM 👁 1
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाने की अपील की गई है। अभियान के तहत 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे तक लोगों से अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा की निरंतर यात्रा के लिए मंगलकामना करने का आह्वान किया गया है। अभियान से जुड़े संदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का नेतृत्व जनसेवा, सुशासन और विकास की यात्रा से जुड़ा रहा है। ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ उनके नेतृत्व में देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। संदेश में बिहार और प्रधानमंत्री के बीच आत्मीय संबंध का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि बिहार भी विकास की नई गति के साथ विकसित भारत के संकल्प में अपनी भागीदारी निभा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों से 17 सितंबर की संध्या एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त करने की अपील की गई है। अभियान का संदेश ‘बिहार का आशीर्वाद, मोदी जी के साथ’ रखा गया है।
📲Get App