🔥 TRENDING Rahul Gandhi Promises Intensified Pres... Tractor-Trailer Collision in Jalandhar... Punjab Police to Revamp 46 Drug Hotspo... 15-Year-Old Ludhiana Student Commits S... Three medical firms raided in Jalandha... Four family members killed in Bhopal h...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारम्भ, IG आकाश कुलहरि ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Nov 2026, 04:48 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सड़क सुरक्षा को लेकर नवंबर माह में चलेगा जागरूकता अभियान, नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की अपील।

झांसी। यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारम्भ जागरूकता अभियान के साथ किया गया। इस अवसर पर IG झांसी आकाश कुलहरि ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने और सड़क सुरक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। इस दौरान जनपदवासियों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना और नियमों के पालन की आदत विकसित करना है। सुरक्षित सफर, सुरक्षित जीवन—यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
📲Get App