🔥 TRENDING બગદાણા નજીક કાર‑ટેમ્પો ટક્કરથી 70 વર્ષ... Bhopal Youth Jumps to Death After Fami... Baby Girl Dies in Rajasthan Bus Accide... Jaipur Awaits Swachh Survekshan 2025-2... ચંદ્રનગર ખાતે શ્રી ઝાલાવાડી ખાખરીયા કડ... सिंधी समाज ने हटड़ी पूजन और मेलावड़े (...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी की सघन चेकिंग, पैदल गश्त तेज

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Nov 2026, 08:05 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एसपी रेलवे झांसी के निर्देशन में सुरक्षा अभियान तेज, जीआरपी की टीमें लगातार कर रहीं चेकिंग और पैदल गश्त।

झांसी। यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेलवे, झांसी के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झांसी के अंतर्गत आने वाले समस्त रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जीआरपी की टीमें रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग एवं पैदल गश्त कर रही हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा रेलवे परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जीआरपी टीम का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना तथा रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता और निगरानी लगातार जारी रखी जा रही है।
📲Get App