🔥 TRENDING भाई दूज पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएँ यूपी में मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 का... कलेक्टर राहुल धोटे ने मंडला के आमानाला... मंडला में गौ-आधारित उत्पाद और जैविक खे... અલ્પેશ ઠાકોરનો દારૂ બંધી મુદે મોટો ખુલ... સાવરકુંડલામાં મહુવા રોડ પર અંધારાને કા...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिंधी समाज ने हटड़ी पूजन और मेलावड़े ( मशाल) प्रज्वलित कर किया भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन का स्वागत

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 11 Nov 2026, 08:13 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*सिंधी समाज ने हटड़ी पूजन और मेलावड़े (मशाल) प्रज्ज्वलित कर किया भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन का स्वागत*

खैरथल हीरालाल भूरानी

दीपावली के पावन अवसर पर विश्वभर में सिंधी समाज ने रविवार, 8 नवंबर 2026 को अपने-अपने घरों में परिवार सहित विधि-विधान और श्रद्धाभाव से मां महालक्ष्मी के साथ सिंधी समाज की पारंपरिक हटड़ी का पूजन किया। हीरालाल भूरानी ( दिल - ए - सिंध) एवं विश्व सिंधी सेवा संगम के अंतरराष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार थदानी ने बताया कि पूजन के पश्चात सिंधी समाज की प्राचीन परंपरा के अनुसार पारंपरिक मेलावड़े (मशाल) प्रज्ज्वलित कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन का हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। थदानी ने बताया कि हटड़ी पूजन और मेलावड़े प्रज्ज्वलित करने की अनूठी परंपरा सिंधी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और गौरवशाली पहचान का प्रतीक है। यह परंपरा समाज को अपनी जड़ों, पूर्वजों की विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं एवं संस्कारों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि समाज का संकल्प है कि उसकी प्राचीन परंपराएं जीवंत रहें, संस्कृति निरंतर समृद्ध होती रहे और आस्था का प्रकाश पीढ़ी-दर-पीढ़ी इसी तरह जगमगाता रहे।
📲Get App