🔥 TRENDING Jammu and Kashmir Registers 1 Lakh Cas... Vehicle Torched, MLA's Home Vandalised... Jammu and Kashmir Gets Rs 3,738 Crore... J&K Government Waives School Fees for... Jammu & Kashmir Deletes 56,664 Ration... J&K Government Forms Apprenticeship Co...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Food

यूपी में मिठाई को लेकर आया बड़ा नियम, अब हर मिठाई पर बतानी होगी ‘यूज बाई डेट’

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Oct 2026, 05:14 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राहकों को मिठाई खरीदते समय मिलेगी उपयोग की अंतिम तारीख की स्पष्ट जानकारी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। मिठाई खरीदने वाले लोगों के लिए उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में अब बिक्री के लिए रखी जाने वाली मिठाइयों पर उनकी ‘यूज बाई डेट’ यानी उपयोग की अंतिम तारीख स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने की जानकारी सामने आई है। इसके तहत खुली मिठाइयों के काउंटर और ट्रे पर भी ग्राहकों को यह जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध करानी होगी कि संबंधित मिठाई का उपयोग कब तक किया जाना चाहिए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस व्यवस्था का उद्देश्य मिठाइयों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर ग्राहकों को अधिक पारदर्शिता उपलब्ध कराना है। इससे ग्राहक मिठाई खरीदते समय उसकी उपयोग अवधि की जानकारी देखकर खरीदारी कर सकेंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मिठाई विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमों के अनुपालन को लेकर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा सकती है।
📲Get App