🔥 TRENDING डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजल... કંબોઇ નજીક બનાસ નદી પટમાં ગેરકાયદે રેત... Manipur Deputy CM Condemns Fatal Attac... Manipur Home Minister Stresses Dialogu... Manipur police arrest UKNA militant, s... Meghalaya Govt Opens Rs 31.05‑crore Ma...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

यूपी के सैफई में किडनी क्लिनिक का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 16 Oct 2026, 11:39 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई में मेडिसिन विभाग द्वारा किडनी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है। इस क्लिनिक से किडनी रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा।

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई में मरीजों को बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग द्वारा किडनी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने किया।

इस किडनी क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य किडनी एवं गुर्दे से संबंधित रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श, आवश्यक जाँच तथा उपचार संबंधी समुचित मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से मरीजों को गुर्दा रोगों के बेहतर प्रबंधन एवं उपचार के लिए विशेषज्ञ सेवाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त हो सकेंगी।

किडनी क्लिनिक का संचालन मेडिसिन विभाग के ओपीडी कक्ष संख्या-18 में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। यहाँ किडनी रोगों से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ-साथ रोग की समुचित जाँच एवं उपचार की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के साथ प्रति-कुलपति डॉ. आदेश कुमार, डीन डॉ. उषा शुक्ला, चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एस.पी. सिंह एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमित सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सहित विभाग के समस्त फैकल्टी सदस्यों ने सहभागिता की। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पहल गुर्दा रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर, विशेषज्ञ एवं समर्पित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
📲Get App