🔥 TRENDING योगापट्टी में 12 साल से छठ घाट पर कब्ज... वाराणसी के श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉल... जिला प्रशासन ने बरवासन में 240 बोरी अव... கீழ்க்குடி கிராமத்தில் கண்டுபிடிக்கப்ப... मथुरापुर घाट पर छठ पूजा की तैयारी तेज,... कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने कोटक...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

योगापट्टी में 12 साल से छठ घाट पर कब्जा, महिलाओं ने की अतिक्रमण हटाने की मांग

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 14 Nov 2026, 04:43 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी प्रखण्ड के बलुआ भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित परेगावा जेरूआरी टोला में छठ घाट की जमीन पर राजेश्वर प्रसाद, गणेश प्रसाद और नथू प्रसाद के द्वारा कब्जा करने का आरोप लगा है | शनिवार को ग्रामीणों और छठ व्रती महिलाओं ने अंचल कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया | ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को आवेदन देकर जमीन से कब्जा हटाने की मांग की | छठ घाट की जमीन का खाता नंबर 590/2 है | ग्रामीणों का कहना है की जमीन का इस्तेमाल गांव के लोग छठ पूजा के लिए करते रहे हैं | ग्रामीणों ने बताया कि इन लोगों के द्वारा करीब 12 साल से झोपड़ी बनाकर जमीन पर कब्जा कर रखा है इससे छठ के दौरान छठ व्रतियों को पूजा करने में परेशानी होती है | अंचल अधिकारी विक्रम सिंह ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बात की, और उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को जमीन की मापी कराई जाएगी, इसके बाद नियम के मुताबिक नोटिस देकर कब्जा हटाने की कार्रवाई होगी | उनके आश्वासन के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन खत्म कर दिया | प्रदर्शन के दौरान महंगु महतो, राजेश्वर प्रसाद, कलावती देवी, कुंती देवी, नवीन प्रसाद, शर्मा प्रसाद और शशि कुमार समेत दर्शनों ग्रामीण मौजूद रहे |
📲Get App