🔥 ट्रेंडिंग 3 महीने में HSRP नंबर प्लेट लगवाने का... 200 किमी/घंटा की तेज़ी से चलती आँधी मे... बेटे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला हुई... বসিরহাট কলেজের সামনে ৪ শিশু চুরির চেষ্... टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट: भारत क... निपाह के छह मरीजों की मौत पर केरल सरका...
29 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

योगापट्टी के सेमरी भवानीपुर में तीन दिवसीय इज्तेमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन

✍️ रिपोर्टर: Amit kumar 🗓 29 अक्टू. 2026, 07:01 PM 👁 29
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी के सेमरी भवानीपुर में तीन दिवसीय अवामी दावत-ए-इज्तेमा का गुरुवार को सामूहिक दुआ के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दिल्ली से आये मौलाना महमूदुल हसन की तकरीर सुनने के लिए इज्तेमा स्थल पर भीड़ जुटी रही। समापन के दौरान देश में अमन-शांति, आपसी भाईचारे और इंसानियत के लिए दुआ की गई। इज्तेमा में पहुचे स्थानीय विधायक विनय विहारी ने कहा की अपने विधानसभा क्षेत्र में इतना भीड़ नहीं देखी । इज्तेमा के दौरान मेहमानों की सेवा में मौलाना उमर साहब कासमी, डॉ. मौलाना खुर्शीद आलम भारती,डॉ. असगर अली,जहांगीर हाफिजी, डॉ.तमन्ना बाबू और डॉ. एकराम अंसारी सहित अन्य लोग जुटे रहे। आयोजन के माध्यम से लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने आपसी मतभेद भुलाने और समाज में प्रेम तथा सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। सामूहिक दुआ समाप्त होने के बाद जब लोग अपने घरों की ओर
लौटने लगे तो सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। नवलपुर चौक से चुनहवा पुल तक करीब चार घंटे तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था में सदर 2 डीएसपी राकेश कुमार भास्कर,सर्किल इंस्पेक्टर ज्वाला सिंह, बीडीओ शशिभूषण कुमार, योगापट्टी थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह, नवलपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार और शनिचरी थानाध्यक्ष संध्या कुमारी सहित पुलिसकर्मी तैनात रहे।अधिकारियों ने भीड़ और वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखी। दुआ समाप्त होने के बाद हल्की बारिश भी हुई।इसके बावजूद लोग अपने गंतव्य की ओर लौटते रहे।
📲Get App