🔥 TRENDING ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ ; ਭਾਰਤੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੇ ਜਹਾਜ਼ ''ਤੇ... జీకే వీధి 1వ వార్డుపై కొర్ర ప్రసన్న కు... जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी... జీకే వీధి సర్పంచ్ పోరులో సీపీఎం అభ్యర్... पुरणगावचे ह.भ.प. श्याम महाराज ठोंबरे य... గ్రామ సేవే లక్ష్యంగా ఎన్నికల బరిలోకి శ...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

वेदा नदी किनारे अवैध मदिरा निर्माण के ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 17 Nov 2026, 08:20 PM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री ब्रजेन्द्र कोरी के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 नवंबर को आबकारी वृत्त भीकनगांव की टीम ने वेदा नदी किनारे ग्राम अदलपुरा एवं मछलगांव क्षेत्र में अलसुबह दबिश देकर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष श्री सजेंद्र मोरी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान वृत्त प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक श्री सार्थक वर्मा द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), (च) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 4110 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। जब्त महुआ लहान के नमूने लेकर शेष लहान मौके पर ही नष्ट किया गया। प्रकरणों में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जब्त अवैध मदिरा एवं सामग्री का अनुमानित मूल्य 4 लाख 24 हजार 500 रुपये आंका गया है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती अंशिता राठौर, मुख्य आरक्षक श्रीमती संता चौहान, श्री रणजीत वर्मा, श्री मनोहर सिंह बुंदेला तथा आरक्षक श्री रमेश मोर, श्री राजू डूडवे एवं श्री ऋषिकेश मालवीय का विशेष योगदान रहा।

आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
📲Get App