🔥 ट्रेंडिंग बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2011 के कीनन-रूबन... जीवन काराबंद के थाईलैंड दौरे पर जेल रक... अमेरिका के मध्यवर्ती चुनावों के नतीजों... कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रूपी... भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में व्यापार स... माननीय बच्चूभाऊ कडू यांचा चंद्रपूर जिल...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वांटेड ड्रग पेडलर स्मैक के साथ गिरफ्तार: 25000 का इनामी तस्कर, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में तलाश थी

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 30 अक्टू. 2026, 07:56 PM 👁 36
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाई माधोपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा

अभियान के तहत कुण्डेरा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस ने राज्य स्तरीय ड्रग पैडलर और 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी जसराम उर्फ झब्ब ू मीना को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 13.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि जिले मे ं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एएसपी नेहा अग्रवाल और सीओ सिटी राजेन्द्र मीना के सुपरविजन में 30 अक्टूबर को यह कार्रवाई की गई।
📲Get App