🔥 TRENDING అక్వాన్ తుఫాన్: విశాఖపట్టణం 170 కి.మీ... भामन्या में धूम धड़ाका समिति द्वारा आय... अपमानजनक वागणूक आणि कमी मजुरीच्या निषे... शिवाजी नगर सर्किल के खाली प्लॉट में आग... New Zealand Surges to 317 at Lunch on... Nepal Prime Minister Balendra Shah to...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कठूमर की तीन छात्राओं ने बढ़ाया मान

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 20 Nov 2026, 09:21 AM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कठूमर की तीन छात्राओं ने बढ़ाया मान
खैरथल हीरालाल भूरानी
श्री मां पीजी कॉलेज कठूमर की तीन छात्राओं ने वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी विमेंस वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 में राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर की टीम में शामिल होकर कठूमर एवं कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। कॉलेज निदेशक हेमंत डागुर ने बताया कि काँलेज की तीनों छात्राओं ने गुजरात के वडोदरा स्थित स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, देसर में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (ढ) की ओर से आयोजित वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाग लिया। विश्वविद्यालय की टीम में श्री मां पीजी कॉलेज की छात्राएं अंजना कुमारी नरुका निवासी सुंडियाना, चांदनी कंवर निवासी बसेट एवं खुशी जाट निवासी रेला शामिल रहीं। छात्राओं की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए तीनों खिलाड़‌यिों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कॉलेज परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियों की यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है। तीनों छात्राओं की खेल उपलब्धि से कठूमर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
📲Get App